डीडीए अगस्त तक लाएगा 2 हजार फ्लैट की योजना, आजादपुर में प्राइवेट बिल्डर के 66 ईडब्ल्यूए फ्लैट का होगा आवंटन https://ift.tt/2Lwtjsb - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

डीडीए अगस्त तक लाएगा 2 हजार फ्लैट की योजना, आजादपुर में प्राइवेट बिल्डर के 66 ईडब्ल्यूए फ्लैट का होगा आवंटन https://ift.tt/2Lwtjsb

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई आवासीय योजना अगस्त तक आएगी। इस योजना में 2 हजार के फ्लैट होंगे। वहीं, आजादपुर में भी प्राइवेट प्रोजेक्ट के 66 ईडब्ल्यूएस फ्लैट का भी प्राधिकरण आवंटित करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में डीडीए के अधिकारी ड्रॉफ्ट तैयार कर रहे हैं। नई योजना में द्वारका, नरेला और जसोला में फ्लैट होंगे। इसमें द्वारका में 1 हजार फ्लैट, जसोला में 500 और नरेला में 500 फ्लैट होंगे।
नरेला में फ्लैटों की संख्या बढ़ने पर योजना में भी फ्लैटों की संख्या बढ़ सकती है। यहां पर सभी कैटेगरी ईडब्ल्यूएस,एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी फ्लैट होंगे। इसके अलावा द्वारका में सुपर एचआईजी फ्लैट भी होगे। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि नए उपाध्यक्ष इसी महीने के अंत तक ज्वांइन कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड सदस्यों का भी नोटिफिकेशन जल्द हो सकता है। योजना के ड्राफ्ट को एलजी की अनुमति के बाद बोर्ड के सामने रखा जाएगा।
नए फ्लैट होंगे योजना में
डीडीए की पुरानी योजना में लोगों ने आवंटन के बाद फ्लैट सरेंडर कर दिए। इसका कारण फ्लैट का साइज छोटा होना और नरेला जैसी जगह पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं का अभाव होना है। अपनी नई योजना में डीडीए सभी नए तैयार फ्लैटों का शामिल करेंगा। वहीं, यहां पर पानी, परिवहन, सुरक्षा जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर जोर देगा।
ईडब्ल्यूएस के 50 प्रतिशत फ्लैट का आवंटन होगा

वहीं, डीडीए जुलाई तक आजादपुर में प्राइवेट बिल्डर एमटूके के बनाए प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस के 50 प्रतिशत फ्लैट का आवंटन करेगा। यहां पर बिल्डर ने करीब 132 फ्लैट बनाए है। इसमें से 66 फ्लैट डीडीए आवंटित करेगा। दरअसल मास्टर प्लान के तहत प्राइवेट बिल्डर को निर्माण के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त एफएआर दिया जाता है। जिसके बदले उसे 50 प्रतिशत फ्लैट सरकारी एजेंसी को आवंटन करने देने का प्रावधान होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DDA will bring 2 thousand flats by August, private builder's 66 EWA flats will be allotted in Azadpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cFbNOy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment