रिकवरी एजेंटों पर आरोप, महिलाओं से दुष्कर्म करने व तेजाब फेंकने की धमकी, केस दर्ज https://ift.tt/2WDwTHv - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

रिकवरी एजेंटों पर आरोप, महिलाओं से दुष्कर्म करने व तेजाब फेंकने की धमकी, केस दर्ज https://ift.tt/2WDwTHv

सेक्टर-28 में रहने वाले एक बिजनेसमैन के घर की युवतियों से दुष्कर्म करने और उनके ऊपर तेजाब फेंककर जला देने की धमकी का केस दर्ज हुआ है। आरोपी निजी बैंकों के रिकवरी एजेंट हैं। सेक्टर-28 निवासी एक बिजनेसमैन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक निजी बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है। लॉकडाउन के दौरान वे किस्त जमा नहीं कर पाए।

उनका आरोप है कि राजीव चौधरी, पूनम चौधरी व सोनिया चौधरी नामक व्यक्ति लॉकडाउन की अवधि का पैसा जमा करने को लेकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। यही नहीं उक्त लोगों ने उनके घर की युवतियों के साथ दुष्कर्म करने और तेजाब फेंककर जला देने तक भी धमकी दी। यही नहीं पीड़ित की चचेरी बहन की शादी तय हुई है। उसे फोन कर उसके साथ गाली गलौच कर तेजाब फेंकने की धमकी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dN2hZJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment