पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मौसम ने करवट ली। रविवार दोपहर करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी के साथ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। तापमान अधिकतम 40 डिग्री से 2 डिग्री नीचे गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगांे को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि मौसम में एकाएक आए इस बदलाव का असर शहर में बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। तेज आंधी की वजह से कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रेटर फरीदाबाद और एनआईटी-5 के फ्रूट गार्डन पर पड़ा। यहां करीब 8 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एनआईटी एक, दो तीन और पांच समेत, राजीव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, जनता कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, पल्ला आदि क्षेत्रों के लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे।
उपभोक्ताओं ने लगाया लापरवाही का आरोप
शहर में आंधी आने के साथ ही दोपहर करीब 12 बजे फ्रूट गार्डन की बिजली गुल हो गई। लोगों को लगा कि आंधी थमने के बाद बिजली आ जाएगी। लेकिन जब करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई तो कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं ने फोन किया। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि कंट्रोल रूम में बताया गया कि छोटा फॉल्ट है। कुछ देर में बिजली आ जाएगी। लेकिन बिजली शाम करीब 7 बजे आई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में 14 मई तक है बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि रविवार से जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसका असर 14 मई तक रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज धूलभरी आंधी भी आ सकती है। इससे लोगांे को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी से लोगों को काफी हद तक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
15 मई से तापमान बढ़ने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक पहलावत के अनुसार 15 मई से मौसम शुष्क हो जाएगा। इससे मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया 15 मई के बाद से शहर में अधिकतम तापमान 40 से ऊपर जा सकता है। इससे लोगों को गर्मी से काफी दिक्कत होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YQwcfl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment