सीजन में सबसे गर्म रही शनिवार की रात, दिन में आंधी और बूंदाबांदी से 5 डिग्री गिरा पारा https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

सीजन में सबसे गर्म रही शनिवार की रात, दिन में आंधी और बूंदाबांदी से 5 डिग्री गिरा पारा https://ift.tt/2YOR4n4

शनिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रही और न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन अलसुबह ही तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के बाद दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी के बाद तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुड़गांव में अभी तक वैसे तो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन इस सीजन में शनिवार की रात सबसे गर्म दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद दोपहर 12 बजे 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी आई। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन अभी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। वहीं तेज आंधी के बाद गुड़गांव में 100 से अधिक फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिससे शहर में करीब छह से सात घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जो देर शाम तक भी कई फीडर सुचारु नहीं हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WCAnZi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment