नूंह जिले के महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बीते दिनों आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी फजल मुकदमा दर्ज होने के बीस दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिससे पीड़ित छात्रा परेशान है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार कराने के लिए वह कई बार थाने के चक्कर काट चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी व उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा का कहना है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह उसके परिवार के साथ कोई भी षड्यंत्र रच सकता है।
आठवीं कक्षा की नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आरोपी अध्यापक फजल ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोप है कि आरोपी अध्यापक ने उसकी अश्लील वीडियोंभी बनाई, किसी को बताने पर जिसे वायरल करने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर नूंह महिला थाना पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के तहत बीती 17 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आरोप है कि मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी पीड़िता व उसके परिवार को तरह तरह धमकियां भी देने लग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ccx4Pm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment