दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को आंधी-बारिश तो नहीं आया लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। तो दूसरी तरफ रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.3 डिग्री रहा जो सीजन की सबसे गर्म रात है। इस साल न्यूनतम तापमान इतना ऊपर अभी तक दर्ज नहीं किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को प्रदूषण का स्तर मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में 150 एक्यूआई, नोएडा में 132, गुड़गांव में 159, ग्रेटर नोएडा 132, गाजियाबाद 151, फरीदाबाद में 143 दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNWIw0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment