नीरज आर्या. आज के वातावरण में सौ साल की उम्र को छूना किसी सुखद अहसास से कम नहीं। भारतीय वायुसेना में एयर कमोडोर के पद से रिटायर बुजुर्ग एमएस खेरा मंगलवार को सौ वर्ष के हो गए, यह पता चलते ही दिल्ली पुलिस ने उनके जन्मदिवस को ओर खास बना दिया। पॉश डिफेन्स कॉलोनी इलाके में रहने वाले इस बुजुर्ग के घर खुद साउथ डिस्ट्रिक के एडिशनल डीसीपी परमिंदर सिंह, एसीपी कुलबीर सिंह व एसएचओ अरविंद शर्मा जन्मदिन की मुबारकबाद देने के लिए पहुंच गए।
सरप्राइज तरीके से उनके घर पहुंचकर पुलिस ने केक और ग्रीटिंग कार्ड देकर बर्थ डे विश किया और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। पुलिस की ओर से मिले इस अनुभव को देख बुजुर्ग और उनका परिवार खुशी के मारे फूलां नहीं समाया और उन्होंने दिल से पुलिस का शुक्रिया अदा किया। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल ठाकुर ने बताया लॉकडाउन की वजह से बुजुर्ग लंबे समय से अपने घरों में कैद हैं। डिफेन्स कॉलोनी एसएचओ अरविंद शर्मा को पता चला कि डी ब्लॉक में रहने वाले एसएस खेरा का मंगलवार को जन्मदिन है। यह दिन इसलिए ओर खास बन गया क्योंकि वह पूरे सौ वर्ष के हो गए। इसके बाद एसएचओ ने एक बुजुर्ग परिवार के करीबी से बात की ओर उन्हें बर्थ डे विश करने के लिए घर पहुंचने की बात रखी। वहां से हां हो गई। लेकिन इस करीबी को बता दिया गया था वह बुजुर्ग को इस बारे में कुछ न बताएं, यह उनके लिए एक सरप्राइज होगा।
इंडियन एयर फोर्स चीफ भी पहुंचे थे
खुद एडिशनल डीसीपी ने उनके घर जाने का निर्णय लिया और वह एसीपी, एसएचओ के साथ उनके घर रात करीब आठ बजे पहुंच गए। बैल बजायी तो उनके परिवार के लोग बाहर निकल आए। बताया गया कि दिल्ली पुलिस उनके खास बर्थ डे को सेलिब्रेट करने के लिए खुद आई है। एसएचओ केक और ग्रीटिंग कार्ड लेकर उनके घर में गए और वहां शुभकामनाएं दी। बाद में वह बालकनी में आ गए, जहां नीचे से ही एडिशनल डीसीपी ने उनके हाथ जोड़ जन्मदिन की मुबारकबाद दी। पुलिस सूत्रों से यह भी जानकारी मिली कि कल ही उनके घर बर्ड डे विश करने के लिए इंडियन एयर फोर्स के चीफ भी पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bwBIX0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment