अवैध आरओ प्लांट के खिलाफ निगम ने चलाया अभियान, 34 के कनेक्शन काटे https://ift.tt/2YVbB9V - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

अवैध आरओ प्लांट के खिलाफ निगम ने चलाया अभियान, 34 के कनेक्शन काटे https://ift.tt/2YVbB9V

शहर में जगह-जगह बोरिंग कर अवैध आरओ प्लांट लगाकर पानी बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग के आदेश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत अलग अलग स्थानों पर चल रहे 34 अवैध आरओ प्लांट के कनेक्शन काट दिए गए और उनकी मोटरें जब्त कर ली गईं। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है यदि दोबारा प्लांट चलते मिला तो अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के प्रवक्ता एवं जेडटीओ मुख्यालय रतनलाल रोहिला के अनुसार संजय काॅलोनी सेक्टर-23 में 7, डबुआ काॅलोनी में 7, एनएच 1 व एनएच 2 में 18 और एनएच 5 में 2 अवैध आरओ प्लांट के कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी जोन के एक्सईएन और एसडीओ को इस बारे में निगम कमिश्नर ने आदेश जारी दिए हैं। निगम कमिश्नर ने कहा है कि सभी एक्सईएन अपने-अपने क्षेत्रों में पानी के इस प्रकार से किए जा रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं।
कमिश्नर ने कहा यदि दोबारा लोगों ने कनेक्शन जोड़कर कारोबार शुरू किया तो संबंधित क्षेत्र के ज्वाइंट कमिश्नर ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। पानी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पानी की उपलब्धता के मामले में फरीदाबाद डार्क जोन में होने के बाद भी पानी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध ढंग से चल रहे बोरवेल और आरओ प्लांट के कारण ही शहर में पानी का संकट पैदा होता है। साथ ही जलस्तर भी लगातार नीचे गिर रहा है। जानकारों की मानें तो शहर की कोई ऐसी कॉलाेनी नहीं है जहां अवैध पानी का कारोबार न चल रहा हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corporation runs campaign against illegal RO plant, disconnects 34 connections


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LfPEtL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment