निजी स्कूलों में फीस काउंटर खुले रखे जाएं: एचपीएससी https://ift.tt/3cfLYnM - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

निजी स्कूलों में फीस काउंटर खुले रखे जाएं: एचपीएससी https://ift.tt/3cfLYnM

हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस (एचपीएससी) ने राज्य सरकार से निजी स्कूलों के फीस काउंटर खोलने की मांग की है ताकि छात्रों की फीस जमा हो सके। संगठन का कहना है कि जब सरकार शराब के ठेके खोलने की अनुमति दे सकती है तो स्कूलों के फीस काउंटर खोलने की क्यों नहीं। उनका कहना है कि संगठन लगातार सरकार से मांग कर रहा है लेकिन सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है।
एचपीएससी के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एवं प्रवक्ता नरेंद्र परमार ने कहा कि सरकार ने शराब के ठेके खोलकर अपनी जेब तो भरनी शुरू कर दी लेकिन निजी स्कूलों को 33 फीसदी क्लेरिकल स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति देने में आनाकानी कर रही है। उनका कहना है कि नया सत्र शुरू हो गया है। स्टाफ को ऑनलाइन संबंधी बहुत काम करने होते हैं जिससे छात्रों एवं अभिभावकों को कोई परेशानी न हो। लॉकडाउन के चलते स्कूल मार्च से ही बन्द हो गए थे जिस कारण स्कूलों में फीस जमा नहीं हो पा रही है। मात्र पांच फीसदी अभिभावकों ने ऑनलाइन मासिक फीस जमा कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SL1JLQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment