केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में बुधवार को कोरोनावायरस के संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से ज्यादातर मामले कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) इकाई से हैं। इसमें तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना के 38 मामले सामने आए हैं।
जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित सामरिक रूप से अहम नेवल शिपयार्ड है। जो नौसेना और तटरक्षक बल की युद्ध संबंधी जरूरतों को पूरा करता है। आतंकवाद से इसकी सुरक्षा के लिए 2016 में यहां सीआईएसएफ को तैनात किया गया था। एक को छोड़कर सभी मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं।
बीएसएफ के 13 और जवान संक्रमित
लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस के जवानों के बीच तेजी से कोरोना फैल रहा है। बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई। सीआरपीएफ के जवानों में संक्रमण के कुल केस 247 हो गए हैं, जिनमें से 4 जवान इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1 की मौत हो चुकी है। बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए केस सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T1RWRO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment