आम नागरिक भी 3 साल के लिए सेना में शामिल हो सकेंगे https://ift.tt/35V9GDs - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Wednesday, May 13, 2020

आम नागरिक भी 3 साल के लिए सेना में शामिल हो सकेंगे https://ift.tt/35V9GDs

भारतीय सेना जल्द ही आम नागरिकों को तीन साल के लिए सेना में शामिल होने का मौका दे सकती है। सेना के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बुधवार को बताया कि सेना ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। प्रस्ताव के तहत टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवार को तीन साल तक सेना में सेवा देनी होगी। प्रस्ताव के बारे में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है। सेना के प्रवक्ता ने इस प्रस्ताव की पुष्टि की है। इस योजना के तहत सेना देश के प्रतिभाशाली युवाओं को आकर्षित करना चाहती है। इस योजना के जरिए वे युवा भी सेना में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारण पहले ज्वाइन नहीं कर पाए थे। देश की सेना में अभी अच्छे अफसरों की काफी कमी है। सेना इस योजना के तहत इस कमी को पूरा करना चाहती है।

एसएससी के जरिए 10 साल तक के लिए होती है भर्ती

मौजूदा समय शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के जरिए सबसे कम 10 साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका दिया जाता है। पहले इसके जरिए भर्ती होने वाले युवाओं का कार्यकाल 5 साल के लिए होता था, जिसे बाद में 10 साल कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आम नागरिक भी 3 साल के लिए सेना में शामिल हो सकेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cyq7s6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment