दिल्ली में कोरोना से मौत का अधिकारिक आंकड़ा 148 पहुंच गया है। कोरोना से पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। 11 मई तक 60 दिन में 73 लोगों की मौत हुई। वहीं 11 मई के बाद छह दिन में ही मौत का आंकड़ा दोगुना से भी ज्यादा हो गया। रविवार को कोरोना डेथ ऑडिट कमेटी ने 19 मौतों की पुष्टि की है। हालांकि 24 घंटे के दौरान इसमें एक भी मौत नहीं है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद भी बढ़कर 9755 पहुंच गई है।
कोरोना डेथ ऑडिट कमेटी ने मौत 19 नई मौतों की पुष्टि की है। मौतों की समरी कमेटी के पास अस्पताल भेज रहे थे। इस समरी का अध्ययन कर कमेटी ने ये मौत घोषित कीं। 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 9755 हो गई है। 24 घंटे में 422 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 4202 हो गई। 24 घंटे में 276 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। कोरोना के कुल 9755 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 5405 है।
रविवार को कोरोना डेथ कमेटी ने 19 मौतों की पुष्टि की
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 9755 मरीजों में से 6850 की उम्र 50 साल से कम है। 1412 की उम्र 60 और उससे ज्यादा है, जबकि 1493 की उम्र 50-59 साल के बीच है। कोरोना से मरने वाले 148 में से 130 यानी 87 प्रतिशत पहले से बीमार थे। सरकार ने कोरोना की मृत्यु दर 1.52 फीसदी बताई है। इसमें 5.45 फीसदी 60 और उससे ज्यादा उम्र के हैं। 2.68 फीसदी 50-59 साल के हैं। 0.45 फीसदी 50 और उससे कम उम्र के हैं। शनिवार रात 12 बजे तक 1,35,791 कोरोना के सैंपलों की जांच हो चुकी है। इस वक्त अस्पतालों में 1767 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 152 आईसीयू और 21 वेंटीलेटर पर हैं। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर में 698 और कोविड हेल्थ सेंटर में 143 मरीज भर्ती हैं। वहीं होम आइसोलेशन में 2142 कोरोना मरीज हैं और 76 कंटेनमेंट जोन हैं।
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण से छठी मौत
एक ही दिन में मिले 19 नए केसों के साथ फरीदाबाद-गुड़गांव में मरीजों की कुल संख्या 455 हो गई है। 24 घंटे में गुड़गांव में 11, फरीदाबाद में 3 संक्रमित मिले हैं वहीं फरीदाबाद में कुल मौतों की संख्या 6 हो गई है।, गुड़गांव में कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 पार गई है।
राष्ट्रपति भवन में तैनात एसीपी कोरोना पॉजिटिव
राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के एक सहायक आयुक्त (एसीपी) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह सिक्यूरिटी यूनिट में तैनात हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोरोना संक्रमित पााए गए एसीपी ने शुक्रवार शाम तक राष्ट्रपति भवन में ड्यूटी भी दी थी। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है वहां ड्यूटी पर तैनात 8 जवानों को भी क्वारेंटाइन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lzk9ew
via IFTTT
No comments:
Post a Comment