लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती अपराध होने की वजह से उन्हें बाद में छोड़ दिया। चौधरी पर आरोप है कि उन्हाेंने अपने वाहन से प्रवासी मजदूरों को यूपी गेट तक पहुंचाया और वहां भीड़ जुटा ली। खुद पर लगे आरोप को अनिल चौधरी ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को खाना खिलाना गुनाह है तो यह अपराध उन्हाेंने किया है।
रविवार सुबह न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस अनिल चौधरी के दल्लूपुरा स्थित घर पहुंची। चौधरी ने एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि जैसे ही वह सोकर उठे तो उनके घर इलाके के एसएचओ पहुंच गए और उन्हें हिरासत में लेने की बात कही। कहा गया कि वह घर से बाहर नहीं जा सकते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3692bZL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment