कोरोना को मात देकर घर लौटे 88 साल के बुजुर्ग https://ift.tt/2YVKbk4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Tuesday, May 12, 2020

कोरोना को मात देकर घर लौटे 88 साल के बुजुर्ग https://ift.tt/2YVKbk4

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। यह सबसे ज्यादा बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीच दिल्ली के एक 88 वर्षीय बुजुर्ग के एस जसवाल ने कोरोना को मात दी। जसवाल अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तो डॉक्टरों और नर्सों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। न्यू राजेन्द्र नगर निवासी एयर फोर्स से रिटायर्ड 88 वर्षीय बुजुर्ग के एस जसवाल का बेटा कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके परिजनों के सैंपल लेकर जांच करने को कहा। इसमें 27 अप्रैल को जसवाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जिसके बाद उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर जसवाल अपनी संयमित लाइफस्टाइल के चलते 13 दिन में कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर पहुंच गए। सर गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि वह काफी अनुशासित जीवन जीते थे। रोजाना योग करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अच्छी और संयमित लाइफस्टाइल ने ही कोरोना को हराने में मदद की है। कोई दूसरी बीमारी न होना भी मरीज को बचाने में बेहद काम आ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
88-year-olds returned home after beating Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJFCgH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment