इम्युनिटी बढ़ाने के लिए छात्रों को सुरक्षा भत्ता देगी एनडीएमसी https://ift.tt/2WDwTHv - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए छात्रों को सुरक्षा भत्ता देगी एनडीएमसी https://ift.tt/2WDwTHv

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छात्र अपनी इम्युनिटी बढ़ा सके इसके लिए एनडीएमसी ने सभी छात्रों को सुरक्षा भत्ता देने का निर्णय लिया है। एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार यह खाद्य सुरक्षा भत्ता एनडीएमसी के अटल आदर्श विद्यालयों, सहायता प्राप्त ( ऐडेड ) स्कूलों और नवयुग स्कूलों के छात्रों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत भेजा जाएगा। इसके साथ ही नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पके हुए मिलने वाले मिड डे मील के बदले भी भत्ता दिया जाएगा।

अधिकारी के अनुसार नर्सरी व प्राथमिक कक्षा के छात्रों को 41दिनों के लिए प्रति छात्र 193.93 रुपए, अन्य माध्यमिक व उच्यतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को 32दिनों के लिए 269.44रुपए दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग अटल आदर्श विद्यालय, पालिका एडेड और नवयुग स्कूलों के सभी प्रमुखों से छात्रों बैंक खातों का विवरण, आधार नंबर और अन्य जानकारियां एकत्र करें, देेने को कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDtV9W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment