संक्रमण फैलने के बाद दो दिनों से बंद गाजीपुर मंडी आज खोली जाएगी https://ift.tt/2WDwTHv - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

संक्रमण फैलने के बाद दो दिनों से बंद गाजीपुर मंडी आज खोली जाएगी https://ift.tt/2WDwTHv

गाजीपुर मंडी दो दिन से बंद होने के बाद शनिवार को शुरू होगी। यहां पर मंडी की एमपीएमसी के सचिव और असिस्टेंड सचिव के कोरोना संक्रमित होने के बाद मंडी को बुधवार शाम 5 बजे से दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। मंडी एपीएमसी कार्यालय सोमवार से ही बंद कर सेनिटाइज किया जा रहा था।

शुक्रवार को मंडी के चेयरमैन समेत 9 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। बता दें मंडी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, आजादपुर मंडी में भी 22 कारोबारी के साथ 8 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

हालांकि मंडी के कारोबारी और आजादपुर मंडी के एपीएमसी के सदस्य अनिल मल्होत्रा कि मंडी में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। जबकि मंडी प्रशासन और सरकार मामले को दबाने में लगे हुए है। यहीं कारण है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या कम बताई जा रही है। मल्होत्रा ने मंडी में 100 से ज्यादा लोगो के संक्रमित होने की बात कहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AyWCrV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment