कोरोना इलाज के लिए दो और प्राइवेट अस्पताल तय https://ift.tt/2WVVBBy - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Saturday, May 16, 2020

कोरोना इलाज के लिए दो और प्राइवेट अस्पताल तय https://ift.tt/2WVVBBy

दिल्ली में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए सरकार ने दो और प्राइवेट अस्पतालों को इसके इलाज के लिए चुना है। इनमें तुगलकाबाद स्थित बत्रा और सफदरजंग स्थित सिजनस अस्पताल है। दोनों अस्पतालों में कुल 90 बिस्तरों की बढ़ोतरी होगी। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बत्रा में 50 बिस्तर और सिजनस में 40 बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए होंगे। दोनों ही अस्पतालों में इलाज कराने पर भुगतान करना होगा।

इससे पहले 9 मई को सरकार ने फोर्टिस, शालीमार बाग, सरोज, रोहिणी और खुशी, द्वारका शामिल किया था। तीनों अस्पतालों में 50-50 बेड कोरोना मरीजों के लिए तय हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार ने 30 अप्रैल को दो प्राइवेट अस्पताल 120 बेड का सर गंगा राम सिटी और 100 बेड का महादुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल जोड़ा था। इससे पहले सर गंगाराम मुख्य अस्पताल में 42, अपोलो में 50 और मैक्स साकेत में 108 बेड की व्यवस्था है। दिल्ली सरकार के लोकनायक में दो हजार और राजीव गांधी में 500 बेड की व्यवस्था है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVQ0UD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment