गाजीपुर मंडी के सचिव और सहायक सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दो दिन से बंद मंडी शनिवार को खुल गई। हालांकि मंडी का एपीएमसी कार्यालय बंद ही है। इसके सोमवार से खुलने की बात कही जा रही है। मंडी के चेयरमैन एसडी गुप्ता ने बताया कि मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को 9 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते से बंद एपीएमसी के कार्यालय में काम सोमवार से शुरू किया जाएगा। फिलहाल मंडी में सेनिटाइजेशन और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंडी में आने वालों को मास्क लगाने समेत संक्रमण को रोकने के सभी उपाए करने के लिए कहा जा रहा है। उधर, आजादपुर मंडी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि मंडी में सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वहीं, 8 कोरोना पॉजिटिव मजूदरों के 14 दिन का क्वारेंटाइन का समय पूरा कर लिया है। मंडी की सील दुकानों को भी डी-सील कर दिया गया है। मंडी में संक्रमण को रोकने के दिशानिर्देंशोंका पालन कर कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3byBYF6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment