कोविड अस्पताल ईएसआईसी में बुखार के अलावा नहीं कोई दवा https://ift.tt/2WVVBBy - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Saturday, May 16, 2020

कोविड अस्पताल ईएसआईसी में बुखार के अलावा नहीं कोई दवा https://ift.tt/2WVVBBy

सेक्टर-9 स्थित ईएसआई हॉस्पिटल के मरीज शुरुआत से ही लगातार यहां के प्रबंधन,सुविधा आदि पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने भी यहां का हाल सिविल सर्जन को बयां किया। सिविल सर्जन ने मामले में संज्ञान लेते हुए इन मरीजों को मानेसर स्थित प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया है।
न्यू पालम विहार निवासी एक दंपत्ति को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया। इन्होंने यहां हो रही असुविधा सिविल सर्जन से बताई। सिविल सर्जन से बताते हुए कहा कि यहां डॉक्टर मरीजों का इलाज करने नहीं आ रहे। जूनियर स्टाफ दिन में दो-तीन बार ही आते हैं। केवल खांसी, बुखार की दवा ही दी जाती है। यहां बाथरूम में फ्लश तक नहीं है। यूरीन करने के बाद यहां पानी डालने की भी सुविधा नहीं है।

बाथरूम में भी पानी बहता है। मरीजों को गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन यहां पानी गर्म करने का कोई साधन नहीं है। यहां तक की मरीजों को आरओ ट्रीटेड पानी नहीं, बल्कि टंकी का पानी पीने को दिया जा रहा है। यहां मरीज को बुखार के अलावा कोई दूसरी दवा नहीं है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस मामले में बाेलते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जिन लोगों को परेशानी हो रही है उन्हें मानेसर के एक निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X5d5eW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment