चीनी मिल के पार्क में सो रहे किसान की ट्रक से कुचलकर हुई मौत, परिजनों व किसानों ने हंगामा कर मिल को करा दिया बंद https://ift.tt/2yDIzk3 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

चीनी मिल के पार्क में सो रहे किसान की ट्रक से कुचलकर हुई मौत, परिजनों व किसानों ने हंगामा कर मिल को करा दिया बंद https://ift.tt/2yDIzk3

चीनी मिल के पार्क में सो रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन व किसान चीनी मिल पहुंच गए। विरोध करते हुए चीनी मिल कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया और मिल को बंद करा दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मिल में पहुंची और एमडी चीनी मिल व पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

43 वर्षीय बेटे तीर्थ के साथ शुगर मिल में गन्ना लेकर आए थे
सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गोपालगढ़ गांव निवासी रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 6 मई की शाम को वह अपने 43 वर्षीय बेटे तीर्थ के साथ शुगर मिल में गन्ना लेकर आए थे। गन्ने की फसल से भरे वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। अपने नंबर के इंतजार में तीर्थ मिल परिसर में चैन के पास बने पार्क में सो गया। रात को सोते समय तीर्थ को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिल बंद होने से गन्ना किसानों की लगी भीड़
किसानों के हंगामे के बाद तीन घंटे तक चीनी मिल बंद होने से मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मिल बंद होने पर मिल ने किसानों का गन्ना लेना बंद कर दिया, जिसके चलते मिल के बाहर तक गन्ने से भरे ट्रैक्टरों की लाइन लग गईं। करीब तीन घंटे बंद रहने के बाद चीनी मिल को शुरू किया गया, जिसके बाद किसानों का गन्ना लेना शुरू हुआ।

मृतक किसान के परिजनों ने काटा बवाल
चीनी मिल में किसान की मौत के बाद गुस्साए किसानों व मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। शुगर मिल के स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और जबरन चीनी मिल को बंद कर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते शुगर मिल सुबह छह बजे से नौ बजे तक बंद रही। बाद में किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शुगर मिल को दोबारा शुरू कर दिया गया, लेकिन इस दौरान लोगों का व्यवहार ठीक नहीं था। इससे मिल को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A farmer sleeping in a sugar mill's park was crushed to death by a truck, family and farmers caused uproar and got the mill closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35GsGW7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment