बीते कई दिनों से नूंह व इंडरी खंड में बीएलओ द्वारा पोर्टल सर्वे का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में ग्रामीण एनआरसी व सीएए के शक में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
बल्कि उल्टा विभाग के बीएलओ के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। ऐसा की मामला नूंह खंड के बड़े गांव घासेड़ा व बुराका में सामने आया है। यहां पर कुछ शरारती तत्वों ने बीएलओ से रजिस्टर छीनकर उसे फाड़ने की कोशिश की और गाली गलौज भी की गई। घासेड़ा व बुराका में कार्यरत बीएलओ ने इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया ने एडीसी विक्रम सिंह के समक्ष रखकर उचित कार्रवाई की मांग की।
जिले में इन दिनों एडीसी विक्रम सिंह की देखरेख में पोर्टल सर्वे का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य इंडरी व नूंह खंड में चल रहा है, लेकिन इन दोनों जगहों पर कुछ लोग बीएलओ का सहयोग नहीं कर रहे हैं। नूंह खंड के गांव घासेड़ा व बुराका में सामने आया है। यहां पर तैनात बीएलओ के साथ ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार किया है। जिससे उन्होंने लिखित में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया ने कहा कि बीएलओ की शिकायत मिली है। घासेड़ा व बुराका गांव में उनके साथ गलत व्यवहार किया गया है। इस मामले को अतिरिक्त उपायुक्त को अवगत करा दिया है। वहीं उन्होंने जिले के लोगों से अपील की वह पोर्टल सर्वे के कार्य में बीएलओ का सहयोग करें। ताकि आगे उन्हें सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WBGvBd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment