लॉकडाउन में काम धंधे छूटने पर चाट व खाने की रेहड़ियां लगाने वाले लोग बेच रहे फल, सब्जियां https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

लॉकडाउन में काम धंधे छूटने पर चाट व खाने की रेहड़ियां लगाने वाले लोग बेच रहे फल, सब्जियां https://ift.tt/2YOR4n4

लॉकडाउन तीन में प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने अपनी गाइडलाइन देखकर जिला उपायुक्त पंकज कुमार ने शहर के समस्त दुकानें खुलवा दी गई थी। लेकिन रेहड़ी लगाकर कचोरी समोसे व छोले भटूरे बेचने वाले दिहाड़ीदार मजदूरों ने अपने काम धंधे को छोड़कर दूसरा काम करना शुरू कर दिया है। वही रेहड़ी लगाकर फल फ्रूट बेच रहे पिंटू सैनी ने बताया कि मैं बस स्टैंड पर कचौड़ी बेचकर गुजारा चला करता था। लॉकडाउन होने की वजह से मेरे परिवार पर आर्थिक प्रेशर ज्यादा आ गया।

जिसके कारण मुझे यह फल फ्रूट रेहड़ी लगानी पड़ रही है। वहीं सब्जी बेच रहे राम कुमार ने बताया कि पहले में आटे की चक्की पर काम करता था, लॉकडाउन हो जाने की वजह से मेरे मालिक ने मुझे चक्की से हटा दिया तो इस वजह से मुझे भी यहां ककड़ी बेचकर अपना गुजारा चलाना पड़ रहा है। लॉक डाउन के दिनों में मेरी थोड़ी सी मजदूरी बन जाए और मेरे परिवार वालों का घर खर्च चल जाए।

महावीर मार्ग पर भी खुलेंगी सब्जी की दुकानें
शहर में सब्जी की दुकानें तीन-चार दिनों से बंद पड़ी थी। जिसके कारण लोगों को सब्जी लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लेकिन नई गाइडलाइन के चलते मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुनील जैन, सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान पूरन चंद सैनी उपमंडल नागरिक अधिकारी प्रदीप कुमार के साथ मीटिंग करके सम विषम फार्मूले के आधार पर दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह दुकानें सोमवार से खुलेंगी। जिस प्रकार शहर की समस्त दुकानें ऑड इवन फार्मूले के आधार पर खोली गई हैं उसी प्रकार सब्जी मंडी की दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग व चेहरे पर मास्क लगाने की हिदायत दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnrgmb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment