नूंह में फंसे 75 जमातियों को अपने गृह राज्यों के लिए रवाना किया गया https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

नूंह में फंसे 75 जमातियों को अपने गृह राज्यों के लिए रवाना किया गया https://ift.tt/2YOR4n4

हरियाणा में देश भर से जमात में आए हुए लोगों का अब उनके घर पहुंचना शुरू हो गया है। नूंह विधायक व हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा के नूंह जिले से रविवार शाम तक लगभग 75 जमाती उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार जैसे राज्यों में अपने अपने घरों को भेज दिए गए। आफताब अहमद ने कहा कि जमात के लोगों को क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद और जरूरी परमिशन दिलाने के बाद निजी वाहनों से भेज दिया गया है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जिले में कुल 586 जमात के लोग बाहरी प्रदेशों के हैं, 75 के करीब अभी तक भेज दिए गए हैं, सभी को जल्द भेजा जा रहा है।

इन 75 जमात के लोगों में 23 लोग मालब पॉलीटेक्निक, 17 मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, 18 फिरोजपुर नमक, 7 महिला कॉलेज सालाहेडी से शामिल हैं। इसके अलावा नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बताया कि रविवार को ही नूंह, झिरका, तावडू में बाहर के फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 25 बसों में 600 के लगभग लोगों को रवाना भी करा दिया गया है। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि जल्द जमात व अन्य फंसे हुए लोगों को सकुशल उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान विधायक चौधरी आफताब अहमद सहित पीसीसी सदस्य महताब अहमद, नूंह बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती जाहिद, शमसुद्दीन रेहना, सद्दाम नूंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Llazvu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment