हरियाणा बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 14 मई तक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कविता, भाषण, कहानी लेखन और यूज ऑफ वेस्ट मैटीयरल, पेपर न्यूज से पेपर क्राफ्ट व फैंसी ड्रैस आदि श्रेणियों से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपनी प्रस्तुति वाट्सएप पर भेजनी होगी, जिसके लिए बाल कल्याण परिषद के विभिन्न मोबाइल नंबर दिए गए हैं।
स्कूली बच्चों को प्रत्येक प्रतियोगिता की अपनी दो-दो मिनट की वीडियो बनाकर भेजनी होगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बच्चों को अपना पंजीकरण करवाने के लिए वीडियो शीट आदि के साथ अपनी सूचना जैसे: प्रतिभागी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, पता, मोबाइल नंबर, विद्यालय का नाम, बैंक का नाम व आईएफएससी कोड सहित खाता संख्या मोबाइल नंबर- 9996863578, 9467736950 व 9466353231 व ई-मेल आईडी पर भेजने होंगे। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष से 5 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के वीडियो वाट्सएप नंबर- 9996863578 तथा 6 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के वीडियो वाट्सएप नंबर-9467736950 और 11 वर्ष से 14 वर्ष तक के प्रतिभागी सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं की वीडियो वाट्सपएप नंबर-9466353231 पर भेंजें। प्रत्येक वीडियो दो मिनिट की होगी।
कब भेजनी होगी प्रतिभागियों को किस की वीडियो
कविता पाठ प्रतियोगिता में 3 से 5 साल आयु वर्ग में थीम देश भक्ति है और यह वीडियो 11 मई को भेजनी है। कविता में ही छह से दस साल आयु वर्ग का भीम भी देशभक्ति है और यह वीडियो भी 11 मई को भेजनी है। कहानी पठन प्रतियोगिता का विषय कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन है, जिसकी वीडियो 12 मई को भेजनी है, इसमें तीन से पांच साल आयु वर्ग की वीडियो तथा छह से दस साल आयु वर्ग की वीडियो भेजनी है। यूज ऑफ वेस्ट मटेरियल एट होम प्रतियोगिता का थीम बच्चों की रुचि पर आधारित है या घर में उपलब्ध सामान पर निर्भर है। इस प्रतियोगिता में दस से 14 साल आयु वर्ग के बच्चे शामिल हैं। इसकी वीडियो और फाइनल पिक्चर 13 मई को भेजनी होगी। वेस्ट न्यूज पेपर से पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का विषय भी बच्चों की रुचि पर निर्भर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xNUiMy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment