गुड़गांव में 5 लाख 53 हजार 280 क्विंटल गेहूं खरीदा गया https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

गुड़गांव में 5 लाख 53 हजार 280 क्विंटल गेहूं खरीदा गया https://ift.tt/2YOR4n4

गुड़गांव जिला में अब तक सरकारी एजेंसियों द्वारा 5 लाख 53 हजार 280 क्विंटल गेहूं तथा 2 लाख 33 हजार 840 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि जिला की मंडियों में खरीद कार्य सुचारू व व्यवस्थित चल रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा जिला में अब तक 2 लाख 10 हजार 580 क्विंटल व हैफेड द्वारा 3 लाख 42 हजार 700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

इसी प्रकार, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा अब तक जिला में 64 हजार 510 क्विंटल तथा हैफेड द्वारा 1 लाख 69 हजार 330 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। देर सांय प्राप्त सरकारी आंकड़ों के अनुसार 9 मई को जिला की फर्रुखनगर मंडी में 2000 क्विंटल, हेलीमंडी में 11 हजार 360 क्विंटल, खोर मंडी में 960 क्विंटल तथा सोहना मंडी में 1020 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस प्रकार , जिला की मंडी में शनिवार को 15 हजार 340 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। खत्री ने बताया कि शनिवार को जिला की फर्रुखनगर मंडी में 2890 क्विंटल, हेलीमंडी में 7110 क्विंटल, सोहना मंडी में 3650 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इस प्रकार जिला में एक दिन में 13 हजार 650 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। उपायुक्त ने बताया कि जिला में खरीद प्रक्रिया जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fEYj72
via IFTTT

No comments:

Post a Comment