भजनपुरा में एक युवक की रुपयों की लेनदेन में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम एक दंपति ने दिया, जिसने युवक की आंख में पहले मिर्च झोंक दी थी। मृतक की पहचान शमीम रिहान (35) के तौर पर हुई। आरोपी दंपती पकड़ लिया गया। दंपती के नाम शमशाद और उसकी पत्नी गुलशन हैं। पुलिस ने बताया मूलरूप से संभल (यूपी) निवासी शमीम भजनपुरा में रहता था। रिहान घोंडा में मिक्सी बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। रिहान ने शमशाद से कुछ रुपये उधार लिए थे। जिन्हें रिहान का दावा था कि वह रकम लौटा चुका है। शमशाद रुपए नहीं मिलने की बात करता था।
शुक्रवार को शमशाद पत्नी गुलशन के साथ रिहान के घर गया, जहां वह नहीं मिला। रात को दंपती फिर से रिहान के घर पहुंचा। जहां अचानक से गुलशन ने रिहान की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। जिसके बाद उस पर शमशाद ने चाकू से वार कर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJJIRY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment