डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को जाने से मारने की धमकी, स्वाति मालीवाल ने पुलिस की साइबर सेल को की शिकायत https://ift.tt/2zqmq9e - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 8, 2020

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को जाने से मारने की धमकी, स्वाति मालीवाल ने पुलिस की साइबर सेल को की शिकायत https://ift.tt/2zqmq9e

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को ट्वीटर पर जान से मारने की धमकी दी गई। ट्वीटर पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को शिकायत की है। साथ ही धमकी और आपत्तिजनक भाषा के स्क्रीनशॉट भी साइबर सेल को उपलब्ध कराए हैं। स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्होंने बॉयज लॉकर रूम और सफूरा जरगर का मुद्दा उठाने पर उनको धमकियां दी गई। उन्होंने लिखा कि इस तरह की धमकियां कई बार मिल चुकी है। स्वाति ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें आयोग की तरफ से बॉयज लॉकर रूम और सफूरा जरगर के मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया था। बॉयज लॉकर रूम मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर इंस्टाग्राम पर ग्रुप चैट बनाने वाले एडमिन को गिरफ्तार कर कई ग्रुप के सदस्यों पर कार्रवाई की है। इस ग्रुप में छोटी लड़कियों की तस्वीरें अपलोड की जाती थीं और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तरीके बताएं जाते थे। मालीवाल को मिली शिकायत में आरोपी ने एक भी निर्दोष लड़के का कैरियर खराब होने पर गोली मारने की धमकी है। बता दें कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही सनसनी फैल गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Swati Maliwal complains to police cyber cell, DCW president threatened to kill her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgvxq7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment