मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम की शिक्षका बैकाली सरकार की कोरोना से मौत होने पर उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया। मंगलवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि बैकाली सरकार की हंगर रिलीफ सेंटर में खाना बांटते समय कोरोना हो गया और इलाज के दौरान 4 मई को मौत हो गई। ऐसे कोरोना योद्धाओं पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दें। किसी के परिवार का कोई सदस्य चला जाता है तो उसकी जान की कोई कीमत नहीं होती। दिल्ली सरकार बैकाली सरकार के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देकर उनकी मदद करेगी। बता दें बैकाली सरकार दिल्ली नगर निगम में अनुबंधित शिक्षिका थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dElaxR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment