हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता ने गुरुवार को जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ई-लर्निंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया तथा ई-लर्निंग रिसोर्सेज संसाधनों की उपयोगिता पर आधारित कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय को अपने ई-संसाधनों का लाभ राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। विश्वविद्यालय ने हाल ही में अपने विद्यार्थियों के लिए दो प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं। जिनमें रिफ्रेड द्वारा विकसित ई-लाइब्रेरी पोर्टल तथा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित डिजिटल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (डीएलएमएस) शामिल हैं। डीएलएमएस को विश्वविद्यालय की आईटी टीम द्वारा कंप्यूटर इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. कोमल भाटिया तथा कंप्यूटर अनुप्रयोग के विभागाध्यक्ष अतुल मिश्रा की देखरेख में विकसित किया गया।
अब ई- संसाधनों को दिया जाएगा बढ़ाया: प्रधान सचिव
प्रधान सचिव ने कहा कि ई-लर्निंग उच्च शिक्षा का भविष्य होगा और कोरोना संकट में ई-संसाधनों के उपयोग में निरंतर वृद्धि हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल लेक्चर्स का ई-लाइब्रेरी पर ओपन एक्सेस देने का सुझाव दिया ताकि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विद्यार्थी भी इन संसाधनों का लाभ उठा सकें। इससे पहले प्रो. दिनेश कुमार ने प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता का स्वागत कर उन्हें डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की गई पहल से अवगत कराया। उन्होंने बताया इन-हाउस डीएलएमएस को विश्वविद्यालय के डिजिटल इंडिया सेल की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
कुलपति ने प्रधान सचिव को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय अपने डिजिटल माध्यमों से राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों को भी ई-संसाधनों की सुविधा प्रदान करेगा। डिजिटल इंडिया सेल की नोडल अधिकारी डॉ. नीलम दूहन ने डीएलएमएस पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति देकर अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को अध्ययन सामग्री अपलोड करने, लाइव चैट, डिस्कशन फोरम आदि जैसी सुविधाओं के साथ सक्षम बनाया गया है। इस प्लेटफार्म को विद्यार्थी कहीं से भी अपने लॉगइन से एक्सेस कर सकते हैं। उन्होंने बताया कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्लेटफार्म जैसे लाइब्रेरी ई-पोर्टल, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी, स्वयमं, एनपीटीईएल, ई-रिसोर्स, गूगल क्लासरूम आदि को भी प्लेटफार्म के साथ जोड़ा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfDGv0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment