जिले में प्रवेश से पहले होगा मेडिकल परीक्षण, तभी व्यक्ति अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच पाएगा https://ift.tt/3cj4Nqg - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

जिले में प्रवेश से पहले होगा मेडिकल परीक्षण, तभी व्यक्ति अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच पाएगा https://ift.tt/3cj4Nqg

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पाजीटिव मामलों को देखते हुए डीसी यशपाल यादव ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मूवमेंट करने वाले लोगों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर लागू करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
उन्होंने कहा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी सुरेश हुड्डा विभिन्न स्थानों पर क्वारेंटाइन व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराना सुनिश्चित करेंगे। डीसी ने डीसीपी को आदेश दिया है कि जो व्यक्ति अपने वाहन से जिले में प्रवेश करेगा, उसे उसके गंतव्य स्थान पर मेडिकल परीक्षण के बाद ही जाने दिया जाएगा। जो व्यक्ति अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहा है उसके वाहन को सेनिटाइज कराया जाए। इसी तरह बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया को माइग्रेंट सेल का जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ तहसीलदार इलेक्शन दिनेश, नायब तहसीलदार बड़खल नवदीप व अध्यापक कृष्ण चन्द्र सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

बस से आने वालों पर भी रहेगी नजर | डीसी के अनुसार बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चन्द बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के संबंध में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ओवरआल इंचार्ज बनाए गए हैं। इनकी टीम संबंधित प्रदेश के प्रवासी लोगों के यातायात के लिए परिवहन विभाग के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करेगी। उनके नाम, पता, विवरण रूट मैप व राज्य व जिले के संबंध में पूरा विवरण तैयार करेंगे तथा संबंधित राज्य के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करेंगे।
व्यवस्थाओं का भी रखा जाएगा ध्यान | टीम सभी लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराना भी सुनिश्चित करेगी। स्क्रीनिंग स्थान पर खाने, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। शेल्टर होम के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय खवाजा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़सेतली, पाली व अटाली में संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष की मदद से ड्यूटी मजिस्ट्रेट कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

वाहनों को कराना होगा सेनिटाइज | रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल यात्रा संबंधी सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। निजी वाहन से यात्रा करने वाले लोगों के संबंध में जेई हरीश चौहान, जेई संजय, जेई जगपाल, जेई पोहप सिंह अपने वाहन से बाहर जाने व आने वाले लोगों का पंजीकरण ई-दिशा पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करेंगे। वाहन पूरी तरह से सेनिटाइज कराया जाएगा।

साथ ही टीम व्यक्ति के गंतव्य का पता लगाने के साथ-साथ यह भी पता करेगी कि वह हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन, रेड या ऑरेंज जोन से तो नहीं आया है। इसके अलावा वह होम क्वारेंटाइन व संस्थागत क्वारेंटाइन तथा सैंपल लेकर टेस्टिंग संबंधी कार्य कराएंगे। प्रवेश करने वाले सभी व्यक्ति के फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कराएंगे। ट्रेन से मूवमेंट करने वाले लोगों के लिए जरूरी व्यवस्था करने के लिए एसडीएम अमित गुलिया को ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है। इनकी टीम रेलवे विभाग के नोडल अधिकारी से बातचीत कर प्रवासी लोगों के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। ये राज्यानुसार व जिलानुसार यात्रियों के नाम व सम्पर्क विवरण तथा रूट मैप व यात्रा प्लान तैयार कराना सुनिश्चित करेंगे।

इनकाे बनाया रजिस्ट्रेशन का इंचार्ज | पंजीकरण के लिए पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता सुदेश गिल इंचार्ज होंगे। उनके साथ पंचायती राज के एसडीओ प्रदीप शर्मा, जेई संजीव नागपाल, राजबीर, अजय पीलवान, संजय कुमार, जगबीर, लेखाकार महेंद्र सिंह आदि बाहर से आने वाले व जाने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध में सूचना एकत्र करेंगे। मूवमेंट करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के लिए डॉ. राजेश श्योकंद इंचार्ज होंगे, जो फरीदाबाद में आने-जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करेंगे तथा कोविड-19 व आईएलआई के लक्षण नहीं दिखने पर ही उसे फरीदाबाद में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medical examination will be done before entering the district, only then the person will be able to reach his destination


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cfmcAc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment