महिलाओं पर दरोगा ने भांजी थी लाठी,निलंबित https://ift.tt/3fVlQku - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Saturday, May 16, 2020

महिलाओं पर दरोगा ने भांजी थी लाठी,निलंबित https://ift.tt/3fVlQku

लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कराने के नाम पर राशन के लिए लाइन में लगी महिलाओं पर सेक्टर-19 में नोएडा पुलिस के एक दारोगा ने डंडा चलाया। दारोगा ने महज लाइन सीधी कराने के खातिर कई महिलाओं को डंडे से मारा। जिसका वहां राशन लेने गई दो महिलाओं ने वीडियो बना लिया। शाम तक यह वीडियो वायरल हो गया।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल दारोगा को निलंबित कर विभागीय जांच कराने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक लाइन में लगी महिलाओं पर लाठी चलाने वाले दारोगा का नाम सौरभ शर्मा है। वह सेक्टर-19 चौकी के इंचार्ज थे। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जहां लाइन लगी थी वहां पिछले कई दिनों से मई महीने का राशन शहर में बंट रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The niece used a stick on women, suspended


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LyLFcf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment