कोरोना: बढ़ते मामलों के चलते फरीदाबाद में 14 और कंटेनमेंट जोन घोषित किए https://ift.tt/2WVVBBy - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Saturday, May 16, 2020

कोरोना: बढ़ते मामलों के चलते फरीदाबाद में 14 और कंटेनमेंट जोन घोषित किए https://ift.tt/2WVVBBy

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को 14 और नए कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए हैं। इसमें सेक्टर-62, सेक्टर-10, सेक्टर-17, सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-23-23ए संजय कॉलोनी, आदर्श नगर,आदर्श कॉलोनी, फतेहपुर चंदीला, तिलपत, ऑटोपिन झुग्गी, इंद्रा कॉलोनी, शिव शारदा कॉलोनी, सीही, माहोला आदि को शामिल किया गया है। इन सभी जगह एक से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

ये क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित किए गए|

इन क्षेत्रों के अलावा मुजेसर, बाढ़ मोहल्ला, जवाहर कॉलोनी ब्लॉक-बी, बड़खल गांव, अनखीर, सेक्टर-28, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, शिवदुर्गा विहार, पलवली, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-88 एफ ब्लॉक, चावला कॉलोनी डी ब्लाॅक, एनआईटी-1 ब्लॉक ए, बी, सी समेत कुल 26 कंटेनमेंंट जोन हैं। जबकि हालात सुधरने के बाद सेक्टर-37, खेड़ीकलां, चांदपुर औरा, सेक्टर-16, खोरी गांव, मोहना, रनहेड़ा, फतेहपुर तगा, एसी नगर, कृष्णा कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नए घोषित कंटेनमेंट जोन में बड़े स्तर पर सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZmttL5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment