आंबेडकर नगर इलाके में रहने वाले एक परिवार के लिए कोरोना बड़ी मुसीबत लेकर आया है। घर का एक सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती है, जबकि उसकी बेटी सप्ताह भर से तेज बुखार और खांसी से बीमार है। घर के बाकी सदस्यों को भी सर्दी और जुकाम की शिकायत है। प्रशासन ने पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन कर रखा है। उनके बाहर निकलने पर पाबंदी है, बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब है, इसके बावजूद उसे इलाज नहीं मिल पा रहा। क्योंकि मोहल्ले के लोग इस परिवार को घर से बाहर नहीं निकलने देते।
बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख परिवार ने हेल्पलाइन नंबर 1075 पर बात कर अपनी आपबीती सुनायी। लेकिन कोई समाधान निकलने के बजाए उन्हें खुद ही कहीं बाहर से कोरोना टेस्ट कराने की नसीहत मिल गई। डबल्यूएचओ की टीम भी एक बार इस घर में जाकर स्थिति का जायजा ले चुकी है। यह परिवार एहतियातन कोरोना टेस्ट करवाना चाहता है, लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं। पूरा मामला सरकारी तंत्र की पोल खोल रहा है। वास्तव में कोरोना से लड़ने के लिए तैयारी को लेकर जो दावे बढ़ चढ़कर किए जा रहे हैं, हकीकत में ग्राउंड पर वह नजर नहीं आते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g0nvVO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment