डॉक्टर राजेंद्र सिंह सुसाइड मामले में तिहाड़ जेल भेजे गए आप विधायक जारवाल और कपिल नागर https://ift.tt/3fYjqle - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 17, 2020

डॉक्टर राजेंद्र सिंह सुसाइड मामले में तिहाड़ जेल भेजे गए आप विधायक जारवाल और कपिल नागर https://ift.tt/3fYjqle

डाॅक्टर राजेंद्र सिंह सुसाइड केस में आरोपी आप विधायक प्रकाश जारवाल और सहयोगी कपिल नागर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। रविवार को इन दोनों को तिहाड़ में बनी कोर्ट में ही पेश किया गया था। आने वाले दिनों में पुलिस विधायक की आवाज का सैंपल भी लेगी। इसका मिलान पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को मुहैया कराई गई एक ऑडियो क्लिप से किया जाना है।

बाकायदा इसके लिए पुलिस ने साकेत कोर्ट में एक अर्जी लगाई थी, जिस पर विधायक ने भी सहमति दे दी है। पुलिस ने जानकारी दी कि कोर्ट को बताया गया था इस केस में आत्महत्या करने वाले डॉक्टर राजेन्द्र सिंह के एक कर्मचारी और विधायक के बीच कुछ महीने पहले फोन पर बातचीत की ऑडियो क्लिप है। जिसमें आरोपी विधायक डॉक्टर के प्रति रूखे अंदाज में बात करते नजर आए।
प्रकाश जारवाल और उसके साथी कपिल नागर की आवाज का सैंपल लेगी पुलिस
वाइस सैंपल लेने के बाद उसे रोहिणी की एफएसएल लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। पिछले महीने नेबसराय इलाके में रहने वाले डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना के पीछे पीड़ित परिवार ने आरोपी विधायक और उसके सहयोगी को जिम्मेदार ठहराया, जिसके आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने, वसूली के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि टैंकर ठेकेदारों से वसूली का धंधा चल रहा था। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस की बजाए जिले की डीआईयू टीम कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तफ्तीश आगे भी जारी रहेगी।

इधर, तिवारी ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल

प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल के मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक को लेकर सीएम ने मौन व्रत ही धारण कर लिया है और अभी तक विधायक को पार्टी से निष्कासित भी नहीं किया है। तिवारी ने कहा कि जारवाल जल बोर्ड में टैंकर लगवाने के नाम पर पैसे मांगता था, क्या दिल्ली सरकार को इसकी भनक नहीं लगी या मिलीभगत से ही यह चल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AAS5Fj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment