दिल्ली भाजपा आज शुरू करेगी अपना ‘मिशन अनिवार्य’अभियान https://ift.tt/3fYjqle - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 17, 2020

दिल्ली भाजपा आज शुरू करेगी अपना ‘मिशन अनिवार्य’अभियान https://ift.tt/3fYjqle

दिल्ली भाजपा सोमवार से मिशन अनिवार्य नाम से अभियान शुरू करने जा रही है। इस मिशन को सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली पुलिस व प्रदेश के महिला विंग के नेताओं के साथ शुरू करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि मोदी सरकार का नारा ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ ने देश भर में बहुत परिवारों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया है। हमारे परिवार, समाज और देश की उन्नति के लिए बेटियों का पढ़ना और आगे बढ़ना अनिवार्य है।

इसी कड़ी में भाजपा ‘मिशन अनिवार्य’ के तहत पुलिस व महिला विंग के सहयोग से झुग्गी झोपड़ियों में 6 लाख सेनेटरी नैपकिन का वितरण करेगी। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को सेनेटरी नैपकिन महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपा जाएगा। तिवारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में पूर्व महापौर दक्षिण दिल्ली कमलजीत सेहरावत, भाजपा प्रवक्ता टीना शर्मा सहित कई महिला नेता इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WGQ17a
via IFTTT

No comments:

Post a Comment