पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1192 यात्रियों को लेकर दमोह रवाना, दूसरी के लिए यात्री नहीं मिले तो कैंसिल https://ift.tt/3cszl8V - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Tuesday, May 12, 2020

पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1192 यात्रियों को लेकर दमोह रवाना, दूसरी के लिए यात्री नहीं मिले तो कैंसिल https://ift.tt/3cszl8V

तमाम जद्दोजहद के बाद मंगलवार को फरीदाबाद से मध्यप्रदेश के दमोह जिले के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजी गई। इसमें कुल 1192 श्रमिकों को रवाना किया गया। पहले श्रमिकों को शहर के विभिन्न हिस्सों से बसों से फरीदाबाद स्टेशन लाया गया। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाया गया। डीसी यशपाल यादव समेत रेलवे के अन्य उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से सुबह 10:45 बजे रवाना हुई।
ट्रेन में उन्हीं श्रमिकों को भेजा गया। जिन्होंने ई दिशा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया था। इन श्रमिकों के जनरल टिकट की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। यहां से मंगलवार को दो ट्रेन चलाने की योजना थी। लेकिन दूसरी ट्रेन के लिए पर्याप्त यात्री न होने के कारण उसे कैंसिल करना पड़ा।

पहली ट्रेन से कई जिलों के श्रमिक भेजे, सिर्फ ग्वालियर में स्टॉपेज

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मध्यप्रदेश के दमोह, सतना, सागर, टीकमगढ़, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर व रीवा आदि जिलों के श्रमिकों को भेजा गया, इसका सिर्फ इसका ग्वालियर स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। इसके बाद ट्रेन सीधे दमोह रुकेगी। रवाना होने के दौरान विभिन्न एनजीओ की ओर से श्रमिकों को भोजन के पैकेट, बच्चों के लिए बिस्कुट और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गईं। डीसी यशपाल यादव के अनुसार आने वाले दिनों में जब भी व्यवस्था बनती है यूपी और बिहार के श्रमिकों को भी ट्रेनों से भेजा जाएगा। इस मौके पर डीसी यशपाल यादव, आरपीएफ सुरक्षा आयुक्त हरीश सिंह पपोला, सीनियर डीईएन-5 अनुराग जोशी, एरिया ऑफिसर मधुकांत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हाईवे वाले गेट से हुई एंट्री
स्टेशन लाए गए यात्रियों को हाईवे ओर वाले गेट से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लाया गया। इसके पहले एंट्री गेट पर ही उनकी थर्मल स्कैनिंग कर बुखार, खांसी अथवा जुकाम आदि की जानकारी ली जा रही थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच थे। एक कोच में सिर्फ 72 यात्रियों को ही बैठाया गया। रेलवे और प्रशासन ने इसके लिए प्रॉपर सूची बनाई थी। उसी आधार पर उन्हें ट्रेन में बैठाया गया।

3380 लोगों ने कराया था पंजीकरण
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर जाने वाले कुल 3380 यात्रियों ने ई दिशा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया था। इसलिए दो ट्रेनों की व्यवस्था रेल प्रशासन ने की थी। बताया जाता है सेामवार की रात जब प्रशासन की बसें यात्रियों को लेने उनके स्थान पर पहुंचीं तो करीब डेढ़ हजार श्रमिक ही मिल पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First laborer special train leaves Damoh with 1192 passengers, cancell if second passenger is not available


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cu49WS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment