रंजिश में युवक व उसके परिवार को पीटा, 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

रंजिश में युवक व उसके परिवार को पीटा, 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज https://ift.tt/2YOR4n4

पुरानी रंजिश के चलते 12 से अधिक लोगों ने दो युवकों व उनके परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि गुराकसर निवासी रिजवान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 29 अप्रैल को क्रिकेट खेलते समय शौकीन व मतीन के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी शौकीन 30 मई को अपने साथी मौमीन, फारुक, अय्यूब, हबीब, हसन, बरकत, असगर, वाजिद, आसीफ, खुर्शीद, ईरसाद व वहीद ने आबिद व मुस्तकिम को उस समय रास्ते में घेर लिया, जब दोनों अपने खेतों पर जा रहे थे। आबिद व मुस्तकिम अपनी जान बचाकर अपने भाई अरसद के घर में घुस गए तो आरोपी भी उसी घर में अंदर घुस गए और उनके अलावा उसके भाई व उसके परिवार के साथ भी मारपीट की और घर में रखे लाखों रुपए के घरेलू सामान को भी तोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने जमकर पथराव भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तब जाकर मामले को शांत कराया गया। झगड़े में पीड़ित रिजवान, सरफराज व रमजान को काफी चोटें लगी है। पुलिस ने घायल रिजवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LeemuR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment