पलवल में ऑड-ईवन में खुलने लगा है बाजार, मुस्लिम समाज ईद की खरीदारी में जुटा https://ift.tt/3fAYTmv - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

पलवल में ऑड-ईवन में खुलने लगा है बाजार, मुस्लिम समाज ईद की खरीदारी में जुटा https://ift.tt/3fAYTmv

ऑरेंज जोन पलवल में लॉकडाउन-3 में जिला प्रशासन द्वारा ऑड-ईवन नियम से दुकानें खोलने की इजाजत मिलने के बाद बाजारों में रौनक लौटने लगी है। ईद का त्यौहार भी इसी महीने है। लोग बाजार में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में परचून की दुकानों के अलावा कपड़े, जूते, बर्तन के अलावा महिला सिंगार के सामान की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहक पहुंच रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोग ईद त्यौहार के चलते नए कपड़े व जूते आदि खरीदते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा शहरों में टोपी, साफी की भी खूब बिक्री हो रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। दुकानदारों और ग्राहकों से नियमों का पालन करवा रही है।

गर्मी का दिख रहा असर
बाजार में गर्मी का असर भी दिख रहा है। इस कारण लोग सुबह में ही खरीददारी करने बाजारों में पहुंच रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पलवल शहर का मुख्य बाजार संकरा होने के चलते, बाजार के दोनों तरफ पुलिस ने नाके लगाकर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई है। जिससे जहां ग्राहक परेशान है वहीं, दुकानदार भी परेशान दिखाई दे रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Market is opening in Palwal at Odd-Even, Muslim society is busy in shopping for Eid


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fwwYUN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment