गुड़गांव में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 21 की गई https://ift.tt/3bgBLpP - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

गुड़गांव में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 21 की गई https://ift.tt/3bgBLpP

गुड़गांव में पिछले सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है, जोकि शुभ संकेत नहीं है। हालांकि रविवार को गुड़गांव में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। जिला प्रशासन ने गुड़गांव खंड में 11 नए क्षेत्र कंटेंनमेंट जोन घोषित किए हैं, जबकि पुराने तीन कंटेंनमेंट को बाहर निकाल दिया है। अब कंटेंनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। सोहना और पटौदी में पहले की ही भांति 2-2 कंटेंनमेंट जोन हैं। इस प्रकार जिले में कुल 25 कंटेंनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

कंटेंनमेंट जोन के साथ-साथ बफर जोन भी बनाए गए हैं। कंटेंनमेंट जोन में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं हैं। इन जोनों पर प्रशासन पूरी नजर रखे हुए है। लेकिन तीसरे चरण के लॉकडाउन के सातवें दिन भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करते दिखाई दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोग गली मोहल्लों में बेफिक्र अंदाज में घूमते दिखाई दे रहे है। नाथुपुर, चक्करपुर, वजीराबाद, डूंडाहेड़ा, गुड़गांव के सदर बाजार के साथ लगती ट्रंक मार्किट में लोग घूमते दिखाई दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona patients increasing continuously in Gurgaon, now the number of container zones has been increased to 21


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yCAwnU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment