यमुना रेत चोरी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 4 माह पहले पुलिस पर चलाई थी गोलियां https://ift.tt/3clnMQV - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

यमुना रेत चोरी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 4 माह पहले पुलिस पर चलाई थी गोलियां https://ift.tt/3clnMQV

अपराध जांच शाखा पुलिस ने हत्या करने के इरादे से पुलिस पार्टी पर गोली चलाने वाले यमुना रेती चोरी गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है। सीआईए प्रभारी हरबीर ने बताया कि 9 जनवरी 2020 को पुलिस को सूचना मिली थी कि रेती चोरी गिरोह के कुछ सदस्य डंपरों में रेती चोरी करके तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने दीघौट के पास नाका लगाकर इन गिरोह के सदस्यों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गिरोह के सदस्यों ने पुलिस नाके को तोड़ते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

इस घटना में पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई थी। पुलिस ने बडौली गांव निवासी रवींद्र उर्फ रब्बो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सुल्तानपुर गांव निवासी संजय उर्फ खुररी व महेश, बडौली निवासी नवीन उर्फ बंटी, काशीपुर निवासी खीमेश को शनिवार को देर रात अपराध जांच शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four accused of Yamuna sand theft gang arrested, 4 months ago, police opened fire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dwaXDF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment