महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप https://ift.tt/2YOR4n4

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौच और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी के खिलाफ सारन थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा कि शनिवार की रात करीब नौ बजे बेटा, पति और पुत्रवधू खाना खा रहे थे। पड़ोसी देशराज अपने मकान की छत पर खड़ा होकर परिवार वालों को गाली देने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी अपना पाजामा उतारकर गंदे इशारे करने लगा। बेटा और पति जब उसे समझाने के लिए गए तो उसने बेटे के सिर में राड मार दी। बाद में उसकी पत्नी मिथलेश और उसकी बेटी व बेटा आ गए और मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसमें बेटा व पति घायल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bpj7w6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment