जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे झगड़े में घायल हुए दो युवकों को उपचार कराने अस्पताल आए उनके साथियों ने हंगामा करते हुए एक स्वास्थ्यकर्मी व दो सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर दो नामजद सहित आठ-दस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजकुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे झगड़े में घायल दो युवकों को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे। घायलों का इलाज शुरू कर दिया, इसी दौरान चिकित्सक ने घायलों के साथ आए युवकों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उक्त युवक डॉक्टर व स्टाफ के साथ बदतमीजी करने लगे। विरोध किया तो युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया और स्वास्थ्यकर्मी सुनील के मारपीट कर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुनील के साथ मारपीट होती देख अस्पताल में तैनात दो सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीम गठित कर दी गई है, जो बीती रात से ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wd2PlL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment