सिविल सर्जन ने खादर के सोलडा गांव का दौरा किया https://ift.tt/3cfLYnM - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

सिविल सर्जन ने खादर के सोलडा गांव का दौरा किया https://ift.tt/3cfLYnM

सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप ने मलेरिया के दृष्टिगत सोलडा गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ उप सिविल सर्जन डॉ. रेखा, डॉ. इंद्रजीत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कौशिक और देवदत्त भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि सोलडा गांव में पिछले 3 साल से मलेरिया के अधिकतर केस आते रहे हैं। इसलिए सोलडा के साथ लगते गांवों बागपुर, शेखपुर व राजूपुर में स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल एक्टिविटी करवाई गई।
पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने सरपंचों के साथ मिलकर बड़े तालाबों को जेसीबी से मिट्टी डलवाकर भरवाया था। इन सभी गांवों में घर-घर जाकर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच की गई। इससे केसों में कमी आई थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी इन सभी गांव में आईआरएस (इनडोर रेजिड्यूज स्प्रे) का छिड़काव करवाया गया है और सोलडा गांव के लिए अलग से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। गांव के प्रत्येक घर में मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। सोलडा गांव के सरपंच ने भी इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग का भरपूर सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cdQuDv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment