एनआईटी-पांच नंबर एच चोटें में एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में एनआईटी थाने की पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ, रोहित व लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य पांच लोगों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने एक मामले में गवाही न देने का दबाव बुजुर्ग सुधीर तनेजा पर बना रहे थे। लेकिन वे नहीं माने। इसी के चलते आरोपियों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शनिवार को सुधीर तनेजा के परिवार पर लाठी डंडे व रॉड से हमला कर दिया था। बीचबचाव करने आए सुधीर तनेजा की पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
मृतक की पुत्रवधू को जान से मारने की धमकी
मृतक के बेटे गौरव तनेजा ने बताया कि वह 8 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे अपने भाई सन्नी और चाचा दिनेश तनेजा के साथ साइकिल से डबुआ मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। तभी घर से फोन आया कि पड़ोसी के लड़के चीनू, रिंकू आदि कह रहे हैं कि तुम्हें जान से मार देंगे। फोन सुनकर गौरव भाई व चाचा के साथ घर लौट आए। आरोप है कि घर पहुंचते ही रोहित, राहुल ने लोहे की राड और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने के लिए भाई सन्नी, पिता सुधीर तनेजा, चाचा दिनेश तनेजा व पत्नी काजल आई। इतने में चीनू, रिंकू रोहित, लछमन, राजू, सौरव, राहुल व बिट्टू ने हाथों में डंडे, ईंट, पत्थर व काच की बोतल लेकर एक साथ टूट पड़े। झगड़े में पिता सुधीर व चाचा दिनेश को गंभीर चोंटे आईं। पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WCApQU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment